सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान का तलाक हो रहा है। दोनों ने मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। सोहेल और सीमा को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है।
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान का तलाक हो रहा है। दोनों ने मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। सोहेल और सीमा को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। दोनों अलग-अलग कोर्ट से निकले। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है।
सोहेल का तलाक हो रहा है
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सोहेल खान और सीमा सचदेव फैमिली कोर्ट में पेश हुए. दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है। लेकिन दोनों के बीच दोस्ती आज भी कायम है. फिलहाल दोनों में से किसी ने भी अलग होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सोहेल और सीमा के फैंस के लिए ये चौंकाने वाली खबर है।
वेब सीरीज में हुआ खुलासा
सीमा खान का असली नाम सीमा सचदेव है। उन्होंने साल 1998 में सोहेल खान से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, जिनके नाम योहन और निर्वाण हैं। अब शादी के 24 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं. 2017 में भी सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें आई थीं। इतना ही नहीं सोहेल और सीमा नेटफ्लिक्स के शो ‘द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी अलग-अलग रहते नजर आए थे। इस शो के बाद यह अफवाह साफ हो गई थी कि दोनों अब साथ नहीं हैं।